मशहूर सिंगर ‘अभिजीत सावंत’ पाए गए कोरोना पॉजिटिव
इस बात की जानकारी सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए सभी को दी

मुंबई: मशहूर सिंगर ‘अभिजीत सावंत’ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए सभी को दी है। अभिजीत ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके बताया कि , ‘अभिजीत ने ट्वीट किया, ‘मेरा टेस्ट कोविड पॉजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और सभी सावधानियां बरतें। मास्क पहनना ना भूलें।’ वहीं अब एक के बाद एक यूजर जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।’

आपको बता दें इनसे पहले टीवी इंडस्ट्री के कई सितारें कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में कोविड के चलते टीवी ऐक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां का निधन हो गया है। इसके अलावा ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली, ‘मोलक्की’ फेम ऐक्टर्स अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन भी कोरोना पॉजिटिव हैं।
इसी तरह हाल ही में खबर आई कि फिल्म स्टार्स भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, गोविंदा, आलिया भट्ट को भी कोरोना हुआ है। अक्षय पहले घर पर ही सेल्फ-क्वारंटीन थे लेकिन तबीयत बिगड़ती देख उन्हें हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया है।