छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज की सेवा से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशक को भावभीनी विदाई
इस अवसर पर उपस्थित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी मंगलकामनाएं दी

रायपुर: लगभग चार दशक की अपनी सेवायात्रा में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के विद्युत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज की सेवा से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशक सर्वश्री अजय दुबे एवं राजेन्द्र सिंह ठाकुर को भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई कार्यक्रम में पाॅवर कंपनीज के प्रबंध निदेशक सर्वश्री अशोक कुमार, एनके बिजौरा, हर्ष गौतम, राजेश वर्मा, श्रीमती उज्ज्वला बघेल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों कोे प्रतीकात्मक भेंट, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी मंगलकामनाएं दी।
कार्यक्रम में ईडी अजय दुबे तथा राजेन्द ठाकुर ने उच्चाधिकारियों से मिले सहयोग को अपनी सेवायात्रा में मिली सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) विजय मिश्रा ने किया।