जानिए सड़क पर गिरे हुए पैसे मिलना शुभ संकेत

अक्सर रास्ते में चलते हुए गिरा हुआ सिक्का या फिर नोट मिल जाता हैं तो हमें बड़ी खुशी होती हैं। भले ही आप कितनी ही धन-दौलत के मालिक क्यों ना हो लेकिन यूं ही राह चलते पैसे मिल जाने से जो खुशी होती है, उसे बता पान बड़ा मुश्किल है. चाहे सड़क पर कुछ सिक्के ही क्यों ना मिले, दिल खुशी से झूम उठता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार इसका भी बड़ा महत्व होता हैं और सड़क पर गिरे हुए पैसे मिलना शुभ संकेत माना जाता हैं।
यह आपके काम की सफलता को दर्शाता हैं। आज हम आपको इन्हीं शुभ संकेतों और इन मिले हुए रुपयों का इस्तेमाल कैसे किया जाए उसकी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।
सिक्का और नोट मिलने पर आपके मन में क्या विचार चल रहा है, यह बात भी महत्व रखती है। जब आपको सड़क पर गिरे पैसे मिले तो उस वक्त समय और दिशा का ध्यान जरुर रखें। इस तरह सड़क पर धन राशि का मिलना इशारा कर रहा होता है कि आपको किस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।
रास्ते में सिक्के का मिलना इस ओर भी इशारा करता हैं कि आप आपने जीवन में सफलता,उन्नति और नई उपलब्धि की ओर बढ़ रहे हैं।
फेंगशुई में पैसे को केवल लेन-देन के रूप में ही नहीं देखा जाता बल्कि इसे अच्छे भाग्य का प्रतीक भी माना जाता है इसीलिए जिन लोगों को सड़क पर गिरा हुआ पैसा मिलता है वे बहुत ही लकी समझे जाते हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि सड़क पर मिलने वाले इन पैसों का क्या किया जाए? कुछ लोग इन्हें मंदिर में भगवान को चढ़ा देते हैं या फिर अपने पर्स में रख लेते हैं। तो या फिर कई लोग अपने किसी रुके हुए काम में इनका इस्तेमाल कर लेते हैं।
मगर इन पैसों का इस्तेमाल आपको समय और जगह के हिसाब से करना चाहिए। आप चाहें तो इन्हें अपने पर्स में रख सकते हैं। मगर ध्यान रखें इन पैसों को खर्च नहीं करना है और न ही किसी को दान देने है। रास्ते में गिरे पैसे दिखें तो इसे अपना गुड-लक समझें और उन्हें अपने पास रखें।