अंतर्राष्ट्रीय
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टेंग का निधन
वह साल 1974 से 1981 तक देश के राष्ट्रपति रहे

पेरिस: साल 1974 में राष्ट्रपति जार्ज पोम्पिडो की अचानक मृत्यु के बाद राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने और रन-ऑफ में फ्रेंको मित्रां को हराने वाले 94 वर्षीय फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टेंग का निधन हो गया है।
वह साल 1974 से 1981 तक देश के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने यूरोपीय एकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उनके निधन की जानकारी मीडिया रिपोर्टों से मिली। गिस्कार्ड डी-एस्टेंग ने पश्चिम फ्रांस के लोइर-एट-चेर में परिजनों के बीच अंतिम सांस ली।
पूर्व राष्ट्रपित को कई बार हृदय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सार्वजनिक तौर पर 30 सितंबर, 2019 को आखिरी बार देखा गया था। वह पूर्व राष्ट्रपति जैक चेराक के पेरिस में अंतिम संस्कार के दौरान शामिल हुए थे।