छत्तीसगढ़
पूर्व विधायक घनाराम साहू का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख
परिवारजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

भिलाई। गुंडरदेही के पूर्व विधायक और दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष घनाराम साहू का आज निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे।
उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। परिवारजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
75 वर्षीय घनाराम साहू ने लगभग 6 सालों तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।