
ब्यूरो चीफ : विपुल मिश्रा
चंद्रपुर: प्रदेश में लाख कोशिशों के बावजूद गांजा तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है जिस पर लगाम कसने पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है पर गांजा तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में कई आरोपियों से लाखों रुपए का गांजा जब किया गया है।
इसी कड़ी में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में चंद्रपुर क्षेत्र के भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व उपाध्यक्ष पोल्ट्री फार्म की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहा था। जिसे टाटा सुमो में गांजा परिवहन करते सरिया पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी युवक डबरा के गोबरा भाटा का रहने वाला है।