अंतर्राष्ट्रीय
जॉर्जिया मछलीघर की सबसे बड़ी मादा व्हेल शार्क की मौत
चिकित्सा और देखभाल के प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई

अटलांटा:अमेरिका में अटलांटा के जॉर्जिया मछलीघर में रह रही ट्रीक्सी नामक व्हेल शार्क की शुक्रवार को मौत हो गई। मछलीघर ने कहा, उसे दिन में आने-जाने में कठिनाई होने की वजह से उसकी तबियत खराब हो गई।
चिकित्सा और देखभाल के प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई। दुनिया में सबसे बड़ी मछली व्हेल शार्क की ग्रे रंग की त्वचा पर सफेद चकत्ते पाए जाते हैं। ये मेक्सिको और एशिया के कुछ हिस्सों सहित दुनिया भर के उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में रहती हैं।
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर रेड लिस्ट ऑफ थ्रीटेन्ड स्पीसीज के अनुसार ये लुप्तप्राय जीव मानी जाती हैं।