
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के नेचर सिटी अपने प्रेमी से मिलने आई प्रमिका उनके साथ ही रहने लगी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रेमिका के माता पिता भाई और मामा को मिलाकर कुल पांच लोग उसके घर पहुंचे।
सभी ने मिलकर उसके घर का दरवाजा तोड़ा। और अन्दर घुसकर डण्डे से मारना पीटना शुरू किया। मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोट भी पहुंची है। इसके बाद प्रेमिका को लेकर उसके परिजन अपने साथ ले गए। जबकि प्रेमिका उनके साथ नहीं जाना चाहती थी।
रिपोर्ट नहीं लिखे जाने के बाद पीड़ित युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसकी शिकायत गंभीरता से नहीं लिया है। रिपोर्ट लिखने से इंकार कर रही है। साथ समझौता की बात कहती है। जबकि प्रियंका का भी स्प्षट कहना है कि उसके साथ रहना चाहती है।
सूत्रों के अनुसार युवराज सिंह पुलिस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत में बताया कि वह नेचर सिटी सकरी थाना क्षेत्र में निवास करता है। चांपा सिवनी निवासी प्रियंका सोना से पिछले पन्द्रह सालों से प्यार करता रहा है। प्रियंका अपने परिवार के साथ सिंचाई कालोनी चांपा में रहती है।