छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा में गड्ढे में पलटी गाड़ी आधा दर्जन जवान घायल

दंतेवाड़ा / रायपुर: रविवार की शाम दंतेवाड़ा के नेलशननार के पास हुए सड़क हादसे मे आधा दर्जन से ज्यादा जवान घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में भर्ती कराया गया है।
ये जानकारी आईजी बस्तर विवेकानंद सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि ये सभी जवान कोबरा बटालियन के जवान हैं। घायलों में से दो जवानों की हालत गंभीर है। इन दोनों जवानों को प्रथमिक उपचार के बाद जगदलपुर के मेकाज के लिए रिफर कर दिया गया है। यह घटना नेलशननार थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार नेलशननार के पास तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी, जिसके चलते उसमें सवार सभी जवान घायल हो गये।
Summary
Reviewer
clipper28
Review Date
Reviewed Item
दंतेवाड़ा में गड्ढे में पलटी गाड़ी आधा दर्जन जवान घायल
Author Rating




