कलेक्ट्रेट में आज सजी हैंड मेड राखी की दुकान,बिहान की महिलाओं ने लगाया सेल काउंटर
आज सामग्री की बिक्री से लगभग 8000 की राशि मिली।

हिमालय मुखर्जी ब्यूरो चीफ रायगढ़
रायगढ़, 21 जुलाई2020: बिहान योजनान्तर्गत रायगढ़ महिला संघ ग्रामोद्योग की महिलाओं ने आज कलेक्टोरेट परिसर में अपनी होम मेड व हैंड मेड राखियों की दुकान सजायी। राखियों के साथ महिलाओं ने अन्य विभिन्न उत्पाद जैसे आचार, बड़ी, पापड़, आटा, सरसो का तेल सामग्री विक्रय किया। कलेक्टर भीम सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों व कलेक्टोरेट कार्यालय काम से पहुंचे लोगों ने इस काउंटर से जरूर खरीदी की।
सरडामाल गांव की रामकुमारी साहु ने बताया कि सीईओ जिला पंचायत की पहल से काउंटर यहां लगाया गया। समय-सीमा की बैठक होने के कारण पूरे जिले से अधिकारी यहां उपस्थित रहे। आज सामग्री की बिक्री से लगभग 8000 की राशि मिली। रामकुमारी कहती है आज लोगों का प्रतिसाद देखकर बेहद खुशी हुई है और आगे अपने काम को बेहतर करने के लिए उत्साह मिला।
ज्ञात हो कि रायगढ़ महिला संघ ग्रामोद्योग की महिलाओं ने काउंटर में राखियों के साथ विभिन्न खाद्य सामग्री जैसे कई किस्म के आचार, बड़ी, पापड़ आदि विक्रय के लिए रखा। जिनमें मिर्च, कटहल, आम, नींबू, टमाटर के आचार के साथ रखिया बड़ी, दाल बड़ी, लाईबड़ी व मसाला सादा पापड़ की अच्छी मांग रही है।
कलेक्टोरेट में कार्यरत महिलाओं ने भी हस्त निर्मित सामग्री खरीदने में खासा उत्साह दिखाया। महिलाओं ने बताया कि कार्यालय में काउंटर लगाने के अतिरिक्त रायगढ़ में फोर्टिस जिंदल अस्पताल के सामने एक दुकान भी संचालित की जा रही है जहां से लोग यह सामग्री खरीद सकते है।
‘स्व-सहायता समूह की महिलाएं रक्षा बंधन के त्यौहार के मद्देनजर राखियां तैयार कर रही है, इसके साथ ही उनके द्वारा उच्च गुणवत्ता के विभिन्न खाद्य व घरेलू उत्पाद तैयार किये जाते है जिनके प्रचार- प्रसार के लिए यह स्टॉल लगाया गया था। आगे भी इस तरह के स्टॅाल कार्यालयों में लगाये जायेंगे।