राष्ट्रीय
हरियाणा सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच का दिया आदेश
हरियाणा में 2005 से 2014 के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार की सरकार थी

नई दिल्ली: 2005 से 2010 के बीच गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर हरियाणा में कई संपत्तियां जुटाने के आरोप में हरियाणा के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की ओर से शहरी स्थानीय निकाय विभाग को गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच करने का आदेश दिया है.
हरियाणा में 2005 से 2014 के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार की सरकार थी. आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस के कई ट्रस्ट और गांधी-नेहरू परिवार के लिए कई संपत्तियां जुटाई गई थीं. कुछ संपत्तियों की पहले से जांच चल रही है. अब केंद्र सरकार के पत्र के बाद गांधी-नेहरू परिवार की बाकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए गए हैं.