श्रमिकों के सहायता हेतु भैसमा में श्रम संदर्भ केंद्र का शुभारंभ
कोरबा ब्लाक के भैसमा पंचायत के भारत भवन में राज्य योजना आयोग, श्रम विभाग, UNDP, समर्थन के सहयोग से उद्योगिनी संस्था द्वारा श्रमिक संदर्भ केंद्र का शुभारंभ भारत भवन भैसमा में किया गया

कोरबा : आज कोरबा ब्लाक के भैसमा पंचायत के भारत भवन में राज्य योजना आयोग, श्रम विभाग, UNDP, समर्थन के सहयोग से उद्योगिनी संस्था द्वारा श्रमिक संदर्भ केंद्र का शुभारंभ भारत भवन भैसमा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रम निरीक्षक राम रतन कंवर , ग्राम के सरपंच कुन्ती देवी के अध्यक्षता, उद्योगिनी संस्था के जिला कार्यक्रम समन्वयक अशोक मिश्रा की उपस्थिति में उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
श्रम निरीक्षण कंवर ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए श्रम विभाग द्वारा सम्बंधित योजनाओं की जानकारी व उसे प्राप्त करने का तरीका बताया और श्रम संसाधन केंद्र व कोरबा करतला ब्लाक के 115 पंचायत में चल रही श्रमिक सुरक्षा कार्यक्रम में विभाग की ओर से पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।
सामाजिक सुरक्षा योजना
जिले में अभी सिर्फ करतला व कोरबा ब्लाक में श्रमिक सुरक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसमें अभी 10 श्रमिक मित्र हैं जिसमे 1 श्रमिक मित्र 10से 15 पंचायतों के श्रमिकों के लिए श्रमिक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमिकों की मैपिंग, उनको रोजगार से जोड़ने हेतु परामर्श, श्रम पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत लाभों हेतु आवेदन व दस्तावेज तैयार करने में सहयोग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं हेतु जागरूकता, प्रवासी मजदूरों का डेटा गंतव्य-कार्यस्थल की जानकारी व उनको सावधानीयां बताना, कानूनी सहायता हेतु श्रमिको को लिंक करना, विभागीय समन्वयन इत्यादि समस्त कार्य इस नए केंद्र में श्रमिक मित्रों के माध्यम से किया जाएगा।
इस केंद्र के माध्यम से शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी समय पर मजदूरों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं, विधवा महिलाओं, बुजुर्ग महिलाओं को उनके सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
आज के उद्घाटन कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, समर्थन संस्था के प्रांतीय प्रतिनिधि, उद्योगिनी संस्था के जिला समन्वयक, ग्राम भैसमा सरपंच पति संजय कँवर, गांव के महिलाएं, श्रमिक, जिले के सभी श्रमिक मित्र, 5मास्टर ट्रेनर व समाज सेवक राज वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन करते हुए दूरी , मास्क , सेनेटाइजर उपयोग करके कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।