वोट खरीदने के मामले में जापान के पूर्व न्याय मंत्री की पत्नी दोषी करार
टोक्यो की अदालत ने 16 महीने जेल की सजा सुनाई

टोक्यो:वोट खरीदने के मामले में जापान के पूर्व न्याय मंत्री कात्सयुकी कवाई की पत्नी अनरी कवाई को टोक्यो जिला अदालत ने दोषी करार दिया। अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अनरी को को इस मामले में एक साल चार महीने की जेल की सजा सुनाई जाती है और पांच साल के लिए निलंबित किया जाता है।
टोक्यो की अदालत ने 16 महीने जेल की सजा सुनाई, पांच साल निलंबित पिछले साल अनरी को संसद के उच्च सदन में सीट हासिल करवाने के लिए पैसे देने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया था। कात्सयुकी का मामला ट्रायल में है और इन्हें प्रधानमंत्री योशिदि सुगा और पूर्व शिंजो आबे का करीबी माना जाता है।
अनरी पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2019 में पांच लोगों को करीब 13 लाख रुपये की रकम सीट जीतने के लिए दी थी। इसी तरह कात्सयुकी पर 103 लोगों को 27.31 मिलियन येन राशि बांटने का आरोप था। गिरफ्तारी के दौरान कात्सयुकी ने इस आरोप को झूठा बताया था जबकि अनरी ने अपने वकील की सलाह के बाद भी आरोपों को इनकार करने से मना कर दिया था।