तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से जितेन्द्र पांडेय ने की दावेदारी
-भरत सिंह

बिलासपुर।
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय ने दावेदारी की। जितेन्द्र पाण्डेय ने कहा-छात्र राजनीति से सक्रिय रहा हूं और एनएसयू आई ब्लॉक अध्यक्ष रहा हूं।
दो बार नगर पंचायत तखतपुर में कांग्रेस का निर्वाचित पार्षद रहा। फिलहाल वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी रहकर क्षेत्र-9 से 7000वोटों से जीत हासिल किया।
लगातार भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। जनता के दुख दर्द को दूर करने का हर संभव प्रयास किया।
इसलिए स्थानिय प्रत्याशी होने का निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। यदि कांग्रेस आलाकमान प्रत्याशी बनाती तो क्षेत्र में कांग्रेस के साथ किसान मजदूर व्यापारी बंधु और महिलाओं सम्मानित महिलाओं के आशीर्वाद से कांग्रेस का परचम फहराएंगे।>