कटघोरा : भाजपा का बूथ नेम प्लेट कार्यक्रम जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हुआ संम्पन्न
कटघोरा में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष नेम प्लेट कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।

अरविन्द शर्मा

कटघोरा : कटघोरा 7 अप्रैल 2021:भाजपा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार कार्यकताओं व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कार्यकम कर रही है।आज कटघोरा में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष नेम प्लेट कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अगुवाई स्वयं जिलाध्यक्ष ने की।कार्यक्रम में जिले के महामंत्री सन्तोष देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज सोनी,लक्की नंदा, कटघोरा मंडल अध्यक्ष महोदय धन्नू प्रसाद दुबे,कटघोरा मंडल महामंत्री महोदय राजेन्द्र टंडन,मंडल कोषाध्यक्ष अजय धनोदिया, मंडल मंत्री मनोज नायडू व अशोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकता मौजूद रहे।
बूथ अध्यक्ष नेम प्लेट कार्यक्रम से कार्यकताओं में खुशी का माहौल बना रहा।निर्वाचित सभी अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यक्रम का अभिवादन कर विश्वास दिलाया कि हम सब पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।2019 के चुनाव में कांग्रेस ने आमजनता से विकास के बड़े बड़े दावे किये थे,लिहाजा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी,पर चुनाव समाप्ति पश्यात से ही उन खोखले दावों की पोल खुलनी शुरू हो गई,और आमजनता अपने आपको कोसने पर मजबूर हो गई।आमजनता की समस्याओं से भलीभांति अवगत भाजपा ने सत्ता नही रहने पर भी परिस्थितियों से किनारा नही किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ समय समय पर धरना आंदोलन कर किये वादों को याद दिलाती रही है।