कोर्ट के बाहर वकील को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
सितम्बर में हुए गोलीकांड के मामले को लेकर आए थे वकील

जबलपुर। सिहोरा सिविल कोर्ट के बाहर एक वकील को गोली मार दी गई है, जिसे गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है, बीते सितम्बर महीने मझौली थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले को लेकर ही वकील कोर्ट आए थे और वे खुद ही गोली के शिकार हो गए, इस घटना से कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। ताजा समाचार के अनुसार वकील की इलाज के दौरान मौत गई है। जिसके बाद वकीलों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को सिहोरा न्यायालय गेट पर गोली मारी गई जो उसके पेट में लगी है उसे तत्काल वहां से मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर लाया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक जबलपुर को तत्काल सूचना देकर पुलिस फोर्स वहां रवाना की गई है। यह जानकारी सुधीर नायक अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर ने दी है।
बता दें कि मझौली तहसील के इंद्राना में हिरन नदी के अवैध रेत घाट पर वर्चस्व को लेकर 29 सितंबर 2020 को दोपहर करीब 1.30 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक के पेट में तीन गोलियां लगीं। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान युवक ने दमतोड़ दिया। इस घटना में उजियार नाम के व्यक्ति ने विकास सिंह को गोली मारी थी। आरोपित पुलिस के आने से पहले घटनास्थल से फरार हो गए थे।