BJP MLA के पति की गुंडागर्दी, टोल कर्मचारी को पीटा

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक संगीता चारेल के पति की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हो गई है।
पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसे रतलाम के टोल प्लाजा का बताया जा रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि संगीता के पति टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी को पीट रहे हैं। वह टोल जमा करने वाले कमरे में घुस जाते हैं और कर्मचारी को पीटने लगते हैं।
संगीता के पति के साथ कुछ और भी लोग हैं जो कर्मचारी को पीट रहे होते हैं। फिलहाल मामले पर किसी की सफाई नहीं आई है।