मध्य प्रदेश का कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया निकला कोरोना पॉजिटिव
देर रात 2 बजे चिरायु अस्पताल में कराया गया भर्ती

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 25 हजार के करीब पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत होने से अब तक मरने वाले मरीजों की संख्या 770 हो गई है।
सबसे ज्यादा 300 मौतें इंदौर में हुई हैं। भोपाल में अब तक 144 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा अब तक 16836 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 7236 है।
वहीँ मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे पहले धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, जबलपुर से लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं।
वहीँ अरविंद भदौरिया कल शिवराज कैबिनेट की बैठक में मौजूद थे। इससे पहले अरविंद भदौरिया मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही विशेष विमान से राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ भी गए थे। अब इनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियात के लिए क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा जा रहा है और सभी की कोरोना जांच की जाएगी।