
महासमुंद:बाजार में नकली नोट खपाने निकले 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 21 लाख रुपए के नकली नोट की जब्त की गई है। रायपुर के एक बड़े व्यापारी ने आरोपियों से संपर्क किया था।
व्यापारी ने 15 लाख की मांग की थी, जिसे आरोपी डिलिवर करने के लिए रवाना हुआ था। इससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे आरंग नदी मोड़ के पास धर दबोचा। आरोपी से 13 लाख रुपए जब्त किया गया।
मुख्य आरोपी की निशानदेही के आधार पर उसके अन्य आरोपियों को पकड़ा गया.,जिनसे कुल रकम 21 लाख 27 हजार रुपए जब्त किया गया।