
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में शनिवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी और पूर्व विधायक महेंद्र यादव का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी दिल्ली महानिदेशक संदीप गोयल ने दी।
10 साल से काट रहा था सजा
आपको बता दें कि हाल ही में महेंद्र यादव कोरोना टेस्ट कराया गया था जो पॉजिटिव आया था। दिल्ली महानिदेशक जेल ने बताया कि वह पहले मंडोली जेल में बंद था और 10 साल की सजा काट रहा था।
LNJP में तोड़ा दम
गौरतलब है कि मंडोली जेल में बंद पूर्व विधायक महेंद्र यादव को पेट में दर्द के कारण दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब वहां उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उनका कोरोना टेस्ट हुआ। जो पॉजिटिव आई जिसके बाद बिना किसी देरी के महेंद्र यादव को लोकनायक अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां शनिवार को महेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया।