होली के जिद्दी रंगों को त्वचा से ऐसे करें साफ, अपनाएं ये नुस्खें
क्लिपर28 परिवार की ओर से आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकमनाएं

होली रंगो का पर्व है होली प्रेम का पर्व है… मिलन का… पुराने रिश्तों को फिर एक बार नया करने का और नए रिश्तों की शुरुआत का पर्व है। इन्हीं करणों से होली सभी का पसंदीदा त्योहार है और हर कोई इसका लुत्फ हर्षोल्लास के साथ उठाना चाहता हैं।
इसी उल्लास और हुड़दंग में रंग लगा तो लेते हैं पर फिर बाद में शुरू होती है मशक्कत रंग निकालने की। इसी के चलते कई लोग आजकल होली के रंग से डरते हैं। इस डर की एक वजह यह भी है की कई रंगों में रासायनिक चीजें मिला रहता है।
जिससे रंग आसानी से छूटते नहीं हैं और यह हमारी त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे रंगों से हमें बचना चाहिए। रंग निकालने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खें अपनाते हैं। पर हमें कपड़े धोने के डिटर्जेंट पाउडर या साबुन के उपयोग दूर रहना चाहिए। ऐसे ही आज हम आपको बताएंगे कुछ नुस्खें जिससे आपकी त्वचा पर बुरा प्रभाव नहीं होगा पड़ेगा साथ ही रंग भी आसानी से निकल जाएगा।
नुस्खें कुछ इस प्रकार हैं:
– सिर से कलर निकालने के लिए बेसन या दही-आंवले (एक रात पहले भिगोकर रखे आंवले) से भी सिर धो सकते हैं। इसके बाद बालों में शेंपू करें।
– नहाने के बाद त्वचा रुखी हो जाती है ऐसे में चेहरे पर मॉइश्चराइजर और हाथ-पैरों में बॉडी लोशन लगाएं या सबसे अच्छा है घरेलू उबटन का भी उपयोग करें।
– साथ ही होली खेलने के बाद आप फैशियल, मैनिक्योर और पैडीक्योर आदि भी करा सकते हैं।
– खीरे का रस, गुलाब जल और एक चम्मच सिरका पाउडर का पेस्ट बना लें और इससे मुंह धोएं। इससे रंग तो साफ होगा ही त्वचा भी खिल उठेगी।
-मूली का रस, दूध व बेसन या मैदे कापेस्ट बना लें और उसे चेहरे पर लगाएं। इससे भी रंग साफ हो सकता है।
-यदि किसी ने आपको रासायनिक पदार्थ मिला रंग लगा दिया है और वह निकल नहीं रहा है तो एक कपड़े को केरोसिन में भिगोकर रंग वाले हिस्से पर धीरे-धीरे हल्के हाथ से मसलें। इससे काफी हद तक रंग साफ हो जाएगा। ध्यान रखें साधारण रंग के लिए केरोसिन का प्रयोग ना करें।
– दूध, कच्चा पपीता, मुल्तानी मिट्टी व बादाम का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा धो डालें।
– मसूर की दाल, संतरे का छिलका व बादाम का दूध के साथ पेस्ट बनाएं और त्वचा पर लगाएं और धो लें।
– होली खेलने से पहले खासतौर पर अपने हाथ-पैर, चेहरे, बालों और शरीर पर अच्छे से नारियल या सरसों का तेल या कोई लोशन लगा लें।
– आंखों में रंग या गुलाल गिरने पर आंखें तुरंत ठंडे पानी से धोएं ध्यान रखें कि आंखों को ज्यादा मसले नहीं। इससे जलन होने लगेगी। गुलाबजल डालें। आराम मिलेगा।
– नहाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकते हैं। त्वचा पर भिगोई हुई मुल्तानी मिट्टी लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें। फिर उसे धो लें। इससे रंग छुड़ाने में काफी मदद मिलेगी।
– बेसन, मीठा तेल और मलाई को पानी में मिलाकार पेस्ट बना लें। इसे शरीर पर लगा लें और सुखने के बाद धो लें।
– बेसन या आटे में नींबू का रस डालकर रंग छुड़ा सकते हैं।
– सबसे पहले कपड़ों और सिर से जितना सूखा रंग झाड़ सकते हैं, निकाल दें। उसके बाद सूखे, मुलायम कपड़े से रंग साफ कर लें। रंग को आहिस्ता से छुड़ाएं ज्यादा जोर से रगडऩे पर त्वचा में जलन होने लगती है और अधिक रगड़ से त्वचा छिल भी जाती है।
– नींबू का रस और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे लगाएं, फिर नहा लें। इससे भी रंग उतर सकता है।
– नारियल के तेल या दही से त्वचा को धीरे-धीरे साफ कर सकते हैं।
इन नुस्खों के मदद से रंग निकालने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी और लड़कियां भी होली के रंगों का भरपूर आनंद ले सकती हैं। उम्मीद करते हैं आपका जीवन भी होली के रंगों की तरह रंगीन हो और मंगलमय हो… इसी आशा के साथ… हॅप्पी होली (क्लिपर28 परिवार की ओर से आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकमनाएं)>