
नगरी। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जनजाति मोर्चा छ.ग.का जनसंवाद वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को केंन्द्रिय मंत्री किरण रिजिजू, छग प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह, केन्द्रिय मंत्री रेणुका सिंह एवं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने संबोधित किया। आभार प्रदर्शन सांसद मोहन मंडावी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन विकास मरकाम ने किया नगरी में इस रैली में रायपुर संभाग के प्रभारी पूर्व विधायक श्रीमति पिंकी शिवराज शाह के नेतृत्व में प्रोजक्टर के माध्यम के साथ-साथ अपने अपने मोबाइलों में भी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेशिंग का पालन करते हुए भाग लिया।
रैली में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,भाजपा जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, कमल डागा,बेलर मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमति प्रेमलता नागवंशी,सुश्री सत्यवती नेताम,श्रीमति मुक्ता साहू,श्रीमति यशोदा साहू,श्रीमति सरिता साहू,जनपद सदस्य सुलोचना साहू,सरपंच संघ के अध्यक्ष महेन्द्र नेताम,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।