भगवान श्रीपरशुराम महाराज जी के भव्य अवतरण दिवस मनाने ब्राह्मण समाज की हुई बैठक
राजशेखर नायर

नगरी। नगरी में आज ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री परशुराम महाराज जी का भव्य अवतरण दिवस (अक्षय तृतीया 07/05/20 19)मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
इस अवसर पर सप्तर्षि ब्राह्मण समाज नगरी के अध्यक्ष प. ललित प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष प. रेवा प्रसाद तिवारी. कोशाध्यक्ष प. चन्द्रहास दुबे, संगठन सचिव (प्रान्तीय निकाय) प. राजेश तिवारी, संरक्षकगण प. राम प्रसाद तिवारी, डा. आर. एन. पचौरी, प. के. एन. पांडेय, कार्य कारिणी सदस्य प. दुर्गेश नन्दन शर्मा, प. वीरेन्द्र मिश्रा, प. विमलेश मिश्रा, प. रवि शंकर दुबे, प. शशिधर शर्मा, प. नील कमल शर्मा, प. नवनीत पांडेय, प. दीप नारायण दुबे, प. अशोक शर्मा, प.चन्द्रकान्त पांडे, प. ब्रह्म केशव पांडेय, प. गोकरन मिश्रा, प. द्वारिका पांडेय, प. कमलेश मिश्रा आदि विप्र गण उपस्थित थे. उक्ताशय की जानकारी समाज के सचिव प. मोहन प्रसाद उपाध्याय ने दी।