उत्तर प्रदेशराज्य
सत्ता के नशे में चूर योगी सरकार में मंत्री के गुर्गों ने की लोगों की जमकर पिटाई
इन दिनों पूरे जोर शोर से यहां की गलियों और घरों को भगवा रंग में रंगवाया जा रहा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री के मोहल्ले में मंत्री के आदेश पर जबरन पूरे क्षेत्र को भगवा रंग से रंग दिया गया। जब लोगों ने मंत्री जी की हरकत पर आपत्ति जताई तो सत्ता के नशे में चूर मंत्री के गुर्गों ने लोगों की जमकर पिटाई करवा दी।
दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के कारनामे से जुड़ा है। प्रयागराज शहर के बहादुरगंज में मंत्री का आवास है। इन्होंने अपने घर जाने वाली पूरी गली को भगवा रंग से रंगवा दिया।
इन दिनों पूरे जोर शोर से यहां की गलियों और घरों को भगवा रंग में रंगवाया जा रहा है। आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों ने उनका घर भगवा रंगवाने पर आपत्ति जताई और विरोध किया तो उनके साथ मंत्री के गुर्गों ने जमकर मारपीट व गाली गलौज की।