सांसद विवेक के तन्खा ने प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग की पहल पर कानून की पुस्तकें एवं कंप्यूटर जिला बार संघो को देने की घोषणा की
सांसद विवेक के तन्खा ने प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग की पहल पर कानून की पुस्तकें एवं कंप्यूटर जिला बार संघो को देने की घोषणा की, इस संबंध में विधि विभाग ने प्रदेश के समस्त संघो से प्रस्ताव 2 दिन में मँगाया।

बिलासपुर : कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक के तन्खा हमेशा वकीलो के साथ रहे है,हमेशा मदद किये इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे की मांग पर कुछ जिला बार संघो को आवश्यकता नुसार 50 हजार तक कानून की पुस्तक एवं कंप्यूटर देने की घोषणा की है।

इस सम्बंध में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी बार को पत्र लिखकर 2 दिनों में प्रस्ताव मंगवाया है और उसे दिल्ली अनुमोदन के लिए प्रेषित किया जाएगा। इस घोषणा से विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष गण रमेश सिंह,राजेश दुबे, मोहन निषाद, नद कुमार पटेल, राजेन्द्र पांडेय, राकेश दीवान, आलोक दुबे,ओम प्रकाश शर्मा, कहकशा दानी ,विनीत मदान, मनोज श्रीवास, भेष साहू,भीखम सिन्हा, रमेश सिन्हा, मनोज चौधरी, हिमांशु शर्मा,कृष्णा देवांगन, राजेन्द्र तिवारी,अरमान,अनुमेश सिंह, राजेश सिन्हा सहित सभी कांग्रेस विधि विभाग ने खुशी जताई है।