मुंबई क्राइम ब्रांच ने रिपल्बिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को किया गिरफ्तार
वह अभी तक इस केस में गिरफ्तार होने वाले 13वें व्यक्ति

मुंबई: रिपल्बिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास को टेलीविजन रेटिंग पॉइंट स्कैम केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वह अभी तक इस केस में गिरफ्तार होने वाले 13वें व्यक्ति हैं।
रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी ने गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए मुंबई पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अर्णब ने कहा कि जब यह मामला TRAI के तहत आता है तो फिर मुंबई पुलिस हमारे सीईओ को कैसे गिरफ्तार कर सकती है।
टीआरपी स्कैम में मुंबई पुलिस की जांच रोकने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी लगा चुके अर्णब ने सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील की है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने अक्टूबर में टीआरपी रेटिंग के फर्जीवाड़े में रिपब्लिक टीवी और दो अन्य क्षेत्रीय चैनलों के शामिल होने का आरोप लगाया था।