नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश प्रभारी संतोष सिंह का बिलासपुर में किया गया स्वागत
नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संतोष सिंह सर का बिलासपुर जिला कार्यकारिणी द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया

ब्युरो चीफ : विपुल मिश्रा
बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में किसान सम्मेलन में शरीक होने आए नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संतोष सिंह सर का बिलासपुर जिला कार्यकारिणी द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदेश महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी तरुण साहू भी उपस्थित थी।
बिलासपुर कार्यकारिणी से जिला अध्यक्ष जागेश्वर तिवारी, युवामोर्चा अध्यक्ष अमित पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन यादव, जिला सचिव शैलेन्द्र स्वर्णकार, जिला संगठन मंत्री अरविन्द सोनी, जिला कार्यालय प्रभारी प्रशांत मेहरा, वही महिला मोर्चा से जिला महिला अध्यक्ष पार्वती साहू, जिला उपाध्यक्ष ज्योति तिवारी, जिला संयोजक अनुपमा दुबे, सह सयोंजक सोनिया भारद्वाज और जिला सदस्यता प्रभारी तारिणी वर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
संतोष सिंह सर द्वारा जिले में पदाधिकारियो द्वारा किए जा रहे कार्यो कि समीक्षा कि गई साथ ही व्यापक स्तर पर मोर्चा का विस्तार करने के लिए जोर दिया गया है उन्होंने जिले के पदाधिकारियो को कहाँ कि कुछ भी समस्या हो आप कभी भी किसी भी समय मुझसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते है उनसे मिलकर जिले के सभी पदाधिकारियो में हर्ष व्याप्त है।