मनोरंजन
तेलुगू एक्टर राम चरण के कोरोना से संक्रमित होने की खबर
कोविड पॉजिटिव होने के बाद राम चरण ने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया

मुंबई: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण तेजा कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।
कोविड पॉजिटिव होने के बाद राम चरण ने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है। उन्होंने उन सभी लोगों से टेस्ट कराने की अपील भी की है, जो बीते दिनों में उनके संपर्क में आए हैं।