इन मुद्दों को लेकर भाजपाइयों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा, जानें क्या है मुद्दा
अब भाजपा ने नगर निगम के नए वार्डों की उपेक्षा को लेकर शहर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

ब्यूरो चीफ विपुल मिश्रा
बिलासपुर: धान खरीदी के मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने के बाद अब भाजपा ने नगर निगम के नए वार्डों की उपेक्षा को लेकर शहर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम में शामिल शहर के आसपास के गांवों की उपेक्षा व बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नेता व कार्यकर्ता न विकास भवन के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
बीते दिनों जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने करबला स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित कर जरूरी रणनीति बनाई थी। इसमें उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर निगम के क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं होने पर चिंता जताई थी।
उन्होंने कहा था कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय निकाय में शामिल किया गया है। उन क्षेत्रों में अब तक विकास कार्य प्रारंभ नहीं किए गए हैं। इसके चलते वार्डवासी मूलभूत बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सुविधा से वंचित आमजन जन परेशान हैं और उनकी शिकायतों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।