संजय राउत को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की एक टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से पलाश घोष को राउत को धमकी देने के आरोप में शुक्रवार तड़के टॉलीगंज स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। घोष ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर शिवसेना नेता को 'गंभीर परिणाम' भुगतने की चेतावनी दी थी। मामले में मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शिवसेना के नेता संजय राउत को सोशल नेटवर्किंग साइट पर कथित तौर पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस शख्स ने दावा किया है कि वह अभिनेत्री कंगना रणौत का प्रशंसक है।

मुंबई पुलिस की एक टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से पलाश घोष को राउत को धमकी देने के आरोप में शुक्रवार तड़के टॉलीगंज स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। घोष ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर शिवसेना नेता को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की चेतावनी दी थी। मामले में मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार घोष को शहर की अलीपुर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा जहां मुंबई पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड देने का अनुरोध करेगी। बता दें कि शिवसेना नेता राउत और अदाकारा रणौत के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग चल रही है।