मध्यप्रदेश
किसान आंदोलन में शामिल लोग वामपंथी और टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़े हुए-कैबिनेट मंत्री
उन्होंने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश की सरकार किसानों के लिये काम कर रही है।

ग्वालियर। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने एक विवादित बयान दिया है। किसान आंदोलन पर उषा ठाकुर ने कहा है कि जो लोग आंदोलन में शामिल हैं, वह वामपंथी है…. टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़े हुए लोग हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश की सरकार किसानों के लिये काम कर रही है। वहीं लव जिहाद कानून पर कहा है कि ये कानून मध्यप्रदेश ही नही.ं… बल्कि पूरे देश मे जरूरी था। क्योंकि प्यार जैसी चीज का दुरुपयोग हो रहा था।