बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी व एथलेटिक्स में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी
खेलो इंडिया के तहत बहतराई स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में जिला स्तर पर हाकी, तीरंदाजी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ी जौहर दिखाएंगे।

ब्यूरो चीफ विपुल मिश्रा
बिलासपुर : खेलो इंडिया के तहत बहतराई स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में जिला स्तर पर हाकी, तीरंदाजी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ी जौहर दिखाएंगे। इसके लिए जो कार्यक्रम तय हुआ है उसके तहत 25 से 28 फरवरी तक चयन ट्रायल होगा। मंगलवार की शाम पांच बजे तक सभी शैक्षणिक संस्थाओं व खेल संघों के माध्यम से नौ से 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का निर्धारित प्रारुप में आवेदन जमा लिया जाएगा। आवेदन जिला खेल परिसर स्थित सहायक संचालक खेल एंव युवा कल्याण विभाग में जमा करना होगा।
इस आयोजन की जानकारी पूर्व में दे दी गई थी। इसके तहत कलेक्टर सारांश् मित्तर ने आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। इसके बाद 18 फरवरी को अतिरिक्त कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने चयन समिति की आवश्यक बैठक लेकर निष्पक्ष चयन और व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। 25 व 26 फरवरी को तीरंदाजी, 27 फरवरी को हाकी और 27 व 28 फरवरी को एथलेटिक्स का चयन ट्रायल होगा।
इन तीनों खेलों के लिए कितने खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल के लिए होगा।
इसका भी निर्धारण किया गया है। जारी आदेश के तहत हाकी में अधिकतम 10 बालक व 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक व बालिका और तीरंदाजी में छह बालक व बालिकाओं का चयन किया जाएगा। मालूम हो कि खेल एंव युवा कल्याण विभाग की ओर से आगामी दिनों में बिलासपुर में खेलो इंडिया योजना के तहत खेलो इंडिया आफ एक्सीलेंस प्रारंभ किया जा रहा हे। यह सेंटर एक आवासीय खेल अकादमी होगी। जिसमें हाकी , एथलेक्टिस व तीरंदाजी के बालक व बालिकाओं को निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। रायपुर में भी इस अकादमी की शुरुआत की जा रही है।