पिछला रिकॉर्ड टूटा, जांजगीर जिले में 78 लाख 83 हजार क्विंटल धान खरीदी
जांजगीर-चांपा जिले में इस बार धान खरीदी की अंतिम तिथि के सप्ताह भर पहले ही पिछले साल की खरीदी का रिकार्ड टूट गया।

ब्युरो चीफ : विपुल मिश्रा
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में इस बार धान खरीदी की अंतिम तिथि के सप्ताह भर पहले ही पिछले साल की खरीदी का रिकार्ड टूट गया। अब तक जिले में 78 लाख 83 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो गई है, जबकि अभी छुट्टियों को छोड़कर 3 दिन का समय शेष है और खरीदी केन्द्रों में हजारों क्विंटल धान बिना तौल के रखा हुआ है।
राज्य सरकार ने किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने का वायदा किया है इससे किसानों के चेहरे पर खुशहाली दिख रही है। किसानों को इस बार भी प्रति क्विटंल धान का 2500 रुपए कीमत मिलेगा।
साथ ही विपणन वर्ष 2018-19 के कृषि ऋण को भी माफ करने व किसानों को किसान न्याय योजना के तहत बोनस वितरण करने के बाद पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। सरकार द्वारा कर्ज माफी करने व बोनस मिलने के बाद किसान खुश हैं।