राष्ट्रीय
सहारनपुर की किसान महापंचायत में पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, उमड़ा हुजूम
Priyanka Gandhi Vadra

सहारनपुरः बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान महापंचायत का आयोजन हो रहा है। यहां प्रियंका गांधी वाड्रा भी हिस्सा लेने के लिए पहुंच गई हैं।
किसान महापंचायत में पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी ने यहां के मशहूर शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए। प्रियंका गांधी ने मंदिर में कुछ वक्त भी बिताया। प्रियंका गांधी ने सहारनपुर की रायपुर खानगाह दरगाह में भी माथा टेका।
सहारनपुर में चल रही किसान महापंचायत
कांग्रेस प्रदेशभर में ‘जय जवान-जय किसान’ अभियान शुरू कर रही है। इसी सिलसिले में प्रियंका सहारनपुर पहुंची हैं। प्रियंका यहां किसानों के साथ पंचायत में शामिल होंगी। ये पंचायत चिलखाना में बुलाई गई है।