छत्तीसगढ़
निगम आयुक्त ने नुक्कड़ों पर कचरा देख आयुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार

रायपुर – रायपुर नगर निगम के आयुक्त रजत बंसल ने देवेन्द्र नगर स्थित सिटी वेस्ट मैनेजमेंट का निरीक्षण किया। वहां उन्होने गीला और सूखा कचरा के निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवष्यक निर्देश दिये। उन्होने पुरैना में निर्माणाधीन सेन्टर का भी जायजा लिया। मुक्कडों पर कचरा देखकर वे स्वास्थ्य अधिकारियों पर जमकर भड़के। अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि मुक्कड पर कचरा दिखने पर कार्यवाही के लिए तैयार रहे। कचरे के निपटारे को लेकर शहर का जायजा लेने निकले निगम आयुक्त बंसल के साथ अपर आयुक्त आषीष टिकरिहा तथा स्मार्ट सिटी के जनरल मैनेजर रेवेन्यू अविनाष भोई भी मौजूद थे। उन्होने सबसे पहले देवेन्द्र नगर में मंडी गेट के पास स्थित सिटी वेस्ट मैनेजमेंट सेन्टर का निरीक्षण किया। इस सेन्टर में 8 वार्डो में डोर टू डोर हुए कलेक्षन का कचरा एकत्रित होता है। यहां गीले कचरे को खाद बनाने तथा सूखे कचरे को रिसाइकल कर निपटारे की कार्यवाही की जाती है। निरीक्षण के दौरान उन्होने एकत्रित कचरे को जल्द से जल्द निपटारे की कार्यवाही करने के निर्देष दिये। देवेन्द्र नगर श्मषानघाट के पास से गुजरते हुए सडक किनारे कचरे को देखकर वे अधिकारियों पर जमकर बरसे। उनका कहना था कि जब डोर टू डोर कचरा कलेक्षन होता है, तो मुक्कड पर कचरा कहा से आ जाता है। उन्होने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी भी दी कि अगली बार यहां कचरा दिखा तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे। साथ ही अन्य अधिकारियों को भी चेताया कि सभी छोटे बडे मुक्कडो को खत्म किया जाये। डोर टू डोर कचरा कलेक्षन के बाद कचरे को सीधे सिटी वेस्ट मैनेजमेंट सेन्टरों पर ले जाने की कार्यवाही की जाये। पंडरी कपडा मार्केट के पास निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल भी एक जगह दिखा। जिस पर उन्होने अधिकारियों को निर्देषित किये कि अनुबंधित ठेकेदार को बुलाकर मटेरियल को उठाने की जल्द से जल्द कार्यवाही करे। साथ ही मटेरियल फेंकने वाले पर इस कार्य पर खर्च हुए पैसे की वसूली की जाये। उन्होने पुरैना के निर्माणाधीन सिटी वेस्ट मैनेजमेंट सेन्टर का भी निरीक्षण किया। उसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देष दिये।