छत्तीसगढ़
रैपिड टेस्ट में.. बिलासपुर सेंट्रल जेल के 10 कर्मचारियों के पॉजिटिव होने की खबर
खबर की पुष्टि का इंतजार है।

(शशि कोन्हेर द्वारा)
बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में कोरोनावायरस covid-19 को लेकर एक नई और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। आज सुबह से यहां अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जेल के अधिकारी और कर्मचारियों के कोरोनावायरस रैपिड टेस्ट कर रही हैं।
जेल सूत्रों से यहां छनकर आ रही खबरों के मुताबिक अभी तक जेल के 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट आने की जानकारी मिल रही है। हालांकि अभी इस बाबत अधिकृत सरकारी उसको किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है। इसलिए इस खबर की पुष्टि का इंतजार है।