विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प
- राज शेखर नायर

नगरी: भारतीय जनता पार्टी की सिहावा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन साहू सदन नगरी में कार्यकर्ताओं की जोश भरी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। होली के दिन भरी गर्मी में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति व उत्साह ने यह साबित कर दिया कि मोदी जी को पुनः देश के प्रधानमंत्री के रूप हर कार्यकर्ता चाहता है।सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ ने देश की गौरव की रक्षा के लिए मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप से पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय,उपस्थित थे जिन्होंने हर कार्यकर्ता को देश का चौकीदार बनकर देश की रक्षा करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आज मोदी को देश की नही बल्कि देश को मोदी की जरूरत है।
सम्मेलन में पूर्व मत्स्य बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा जिलाअध्यक्ष रामु रोहरा ,पूर्व विधायक श्रवण मरकॉम,पिंकी शिवराज शाह,विस्तारक लक्ष्मीकांत जोशी,जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, भीखम सेन, राजेन्द्र गोलछा, रवि दुबे, मंडल अध्यक्ष गण प्रकाश बैस, शत्रुघन साहू, टेलेश्वर साहू, शेखर आडिल, विजय यदु, प्रेमलता नागवंशी, सत्यवती नेताम, राखी साहू, भवानी यादव, ओमप्रकाश सरोजिया आदि मंच पर उपस्थित होकर कार्यकर्ताओ में जोश भरा। कार्यकर्ताओ को जिला अध्यक्ष रामु रोहरा, पूर्व विधायक श्रवण मरकॉम, पिंकी शिवराज शाह ने भी संबोधित किया।
कार्यकर्ताओ ने सम्मेलन में भाजपा के कमल फूल व मोदी जी को ही प्रत्यासी मानकर हर बूथ पर प्रचार करने व विधानसभा में 45 हजार की हार को 45 हजार की जीत में तब्दील करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में प्रमुख रूप चारो मण्डल के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।>