
बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर के ग्रीम पार्क काॅलोनी में तीन अज्ञात आरोपियों ने एक महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। साथ ही घर में रखे नगदी-जेवर सहित लाखों रुपए लूट लिए। घटना शाम 7 बजे की बताई जा रही है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शहर के पाॅश इलाका ग्रीन पार्क में डकैती की बड़ी वारदात हुई है।
यहां व्यापारी मनोहर लाल अडवानी के घर तीन अज्ञात आरोपी घुस गए। इस दौरान घर में व्यापारी की पत्नी पार्वती घर में अकेली थी। वहीं घर में घुसे आरोपी वृद्ध महिला को बंधक बना लिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं काबू करने के बाद महिला को बांध दिया।
उसके गले से सोने का मंगलसूत्र, पैर से पायल निकाल लिए। इसके बाद लुटेरों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने 1 लाख नगद और गहने लूटे। करीब आधे घंटे तक घर में उत्पात मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
आरोपियों के जाने के बाद किसी तरह बाहर आई महिला ने पडोसियों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में नाकेबंदी की है। कुछ संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर तलाशी तेज कर दी है।