अपनी मां के साथ सलमान खान ने शेयर किया ये खास वीडियो
सलमान ने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में लिखते हैं- ‘ये बंधन तो, प्यार का बंधन है…।

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है। फिल्म भारत को लेकर पिछले दिनों कई सारी रुकावटें आईं थी। फिल्म के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को फाइनल किया गया था।
लेकिन एक्ट्रेस ने बीच में ही फिल्म से अपने पैर पीछे खींच लिये। इसके बाद सलमान की इस फिल्म में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर इन दिनों सलमान का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
Yeh bandhan toh .. pyaar ka bandhan hai #Bharat pic.twitter.com/5pM9eF93SE
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 20, 2018
खासतौर पर सलमान के फैन्स को उनका ये वीडियो खूब भा रहा है। वीडियो में सलमान खान अपनी मॉम के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान मां सलमा के साथ धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सलमान खान के फैन्स काफी इमोशनल कमेंट्स भी कर रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए एक्टर लिखते हैं- ये बंधन तो, प्यार का बंधन है।
सलमान खान की Race 3 पर दर्शकों ने करते हुए इसे कैप्शन भी दिया। सलमान लिखते हैं- कुछ रिश्ते जमीन से होते हैं, और कुछ खून से। मेरे पास दोनों थे। इससे पहले सलमान खान ईद के खास मौके पर अपने फैन्स के लिए मल्टीस्टारर फिल्म रेस 3लाए थे। इस फिल्म के बाद अब सलमान खान भारत ला रहे हैं, यह फिल्म भी एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें तब्बू और दिशा पाटनी जैसे बड़े सितारों का नाम शामिल है।<>