बड़ी खबर
किसानों के समर्थन में संत बाबा राम सिंह ने खुद को मारी गोली….

नई दिल्ली| सिंघु बार्डर पर किसानों के धरने में शामिल संत बाबा राम सिंह ने किसानों के समर्थन में खुद को गोली मार ली। उनका निधन हो चुका है। इसके साथ ही किसानों का बवाल अब चरम पर है। जानकारी के मुताबिक बाबा राम सिंह करनाल के रहने वाले थे। खुद को गोली मारने से पहले राम सिंह ने एक चिट्ठी भी लिखी है। जिसमें किसानों के आंदोलन का जिक्र किया गया है। बाबा राम सिंह हरियाणा एसजीपीसी के नेता थे, उन्होंने सुसाइड नोट में किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए जान देने की बात कही है।