प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की 5 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा
जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद, राजनांदगांव ग्रामीण, कोरबा शहर, रायगढ़ शहर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कार्यकारिणी का ऐलान

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 जिलों (जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद, राजनांदगांव ग्रामीण, कोरबा शहर, रायगढ़ शहर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) की कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है।
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के पद संभालने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति हुए छह माह से ज्यादा हो गया है लेकिन जिला कार्यकारिणी की घोषणा अब तक नहीं हो पाई थी। नवंबर के अंत में हुई समन्वय समिति की बैठक में संगठन के पदों पर 15 दिन में घोषणा करने कहा गया था।
संगठन में कई पदों पर दिए गए नामों पर सहमति नहीं बनने के कारण सूची अटकी हुई थी। ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कई ब्लॉकों में असंतोष को देखते हुए संगठन ने जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति रोक दी थी। प्रदेश प्रभारी के निर्देश के बाद सभी जिला अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी के नाम देने कहा गया है। अब संगठन में अन्य पदों पर नियुक्ति में तेजी आएगी।