छत्तीसगढ़
गेंद के चक्कर मे हाई टेंशन तार की चपेट में आया किशोर, मौत
बिना किसी के जानकारी के सुजीत मकान के छत पर गेंद के चक्कर मे चढ़ा

रसूलपुर:कौशाम्बी सराय अकिल थाना अंतर्गत ग्राम रसूलपुर में गेंद के चक्कर मे हाई टेंशन तार की चपेट में एक किशोर आ गया और झुलस गया। पास ही कुछ लोग बकरी चरा रहे थे। जैसे उनको जानकारी हुई तो परिजनों को सूचना दिया।
इलाज के दौरान ले जाते वक्त किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही सराय अकिल थाना अध्य्क्ष विजय विक्रम सिंह मय फोर्स घटना स्थल पहुँच कर मौका मुआयना किया और कानूनी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।