छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा जिले में एएसआई की हत्या कर शव गांव में फेंका

दंतेवाड़ा। जिले में एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक और अपुष्ट तौर पर इसे नक्सली वारदात माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम ललित कश्यप है। एएसआई ललित कश्यप अरनपुर थाना के समेली सीआरपीएफ पोस्ट में तैनात थे।बताया जाता है कि एएसआई और एक शिक्षक जयसिंह को नक्सली जबेली ग्राम से पकड़कर जंगल ले गए थे। दोपहर में एएसआई की हत्या कर गांव में ही शव फेंक दिया। अभी शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिला है। अधिकारियों से एकाधिक प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो पाने से घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।