किसानों में दिख रहा आक्रोश बारदाने के लिए बढ़ रही परेशानी
पंडरिया विकासखंड के प्रत्येक धान उपार्जन केंद्रों में धान उठाव व बारदाना की कमी को लेकर किसानों में दिखाई देने लगा आक्रोश शासन व प्रशासन से जल्द ही मांग पूरी करने की अपील।

हिमांशु सिंह ठाकुर कवर्धा, छत्तीसगढ़
पंडरिया विकासखंड के प्रत्येक सहकारी समिति धान उपार्जन केंद्रों में धान उठाव नही होने के कारण किसानों की परेशानियां बढ़नी शुरू हो चुकी है किसानों की माने तो धान के उठाव नही होने व बारदाने की कमी के कारण धान की खरीदी भी कुछ केंद्रों में होना बन्द हो चुका है यही कारण है कि कम समय मे धान कैसे बेच पाएंगे शासन व प्रशासन भी किसानों की मदद करने में पूरी तरह असफल साबित होता दिखाई देने लगा है
किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार किसानों की परेसानिया नही समझ रही जिसके कारण भुगतना किसानों को पड़ रहा है अगर जल्द ही धान का उठाव नही किया गया तो धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी बंद की जा सकती है कम समय व राज्य शासन के आदेशानुसार 30 जनवरी तक ही खरीदी किये जाने के आदेश दिए गए है जिसके कारण परेशानी बढ़नी शुरू हो चुकी है किसानों ने शासन व प्रशासन से गुहार लगाते हुए जल्द ही बारदाना की कमी को दूर करने व धान का जल्द से जल्द उठाव कराने की अपील किये है।