भाजपा में कोई है जो उमा भारती के 3 सवालों का जवाब देगा- दिग्विजय सिंह
उन्होंने सवाल उठाया है कि विकास दुबे उज्जैन तक कैसे पहुंचा?

भोपाल, मध्यप्रदेश। विकास दुबे के एनकाउंटर पर उमा भारती ने सवाल खड़े कर दिए थे। दिग्विजय सिंह ने उमा भारती के तीन सवालों का समर्थन करते हुए लिखा है कि उमा भारती के तीन सवालों ने शिवराज सरकार की टेंशन बढ़ा दी है।
उमा भारती के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं को घेरा है उन्होंने कहा है कि ‘उमा जी ने सवाल तो सही पूछा लेकिन भाजपा में कोई है जो उनके सवालों का जवाब देगा।
आपको बता दें मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते हुए विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि तीन बातें अब भी रहस्य के परदे में है।
उन्होंने सवाल उठाया है कि विकास दुबे उज्जैन तक कैसे पहुंचा? दूसरा… वो महाकाल परिसर में कितनी देर रहा? और तीसरा… कि उसका चेहरा टीवी पर इतना दिखा कि उसे कोई भी पहचान लेता, तो फिर उसे पहचाने जाने में इतना समय कैसे लगा? उमा भारती ने आगे कहा है कि मैं इस विषय पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से बात करूंगी।