छत्तीसगढ़
आज मैनपाट महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मंत्री ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंहदेव भी आयोजन में शामिल होंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर मैनपाट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैनपाट में आयोजित मैनपाट महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे मैनपाट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर रायपुर लौट आएंगे।
तीन दिवसीय यह महोत्सव 12 से 14 फरवरी 2021 तक रोपाखार जलाशय के पास मैनपाट में आयोजित किया गया है। मंत्री ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंहदेव भी आयोजन में शामिल होंगे। कैलाश खेर, अनुज शर्मा, खेसारी लाल जैसे कलाकार महोत्सव में शामिल होंगे। काजल राघवानी, अक्षरा सिंह और स्थानीय कलाकार भी शामिल होंगे।