आज का राशिफल:- शुक्रवार 31 जुलाई 2020 का राशिफल
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

मेष राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
मेष राशि:- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। अपनी रोज़मर्रा की जीवनशैली में थोड़ा परिवर्तन करके देखें। किसी काम के लिए अलग से समय देना पड़ेगा। धन संबंधी मामलों की चिंता या भय लगा रहेगा। उलझन महसूस करेंगे।
करियर:- कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लें। पढ़ाई की दृष्टि से भी अच्छा दिन है।
हेल्थ:- आज पूरे शरीर में दर्द सा रहेगा।
लव लाइफ:- आज आपका साथी अनजाने में हर्ट कर देगा लेकिन इसका कारण आपका अत्यधिक भावुक होना भी हो सकता है।
उपाय:- एक पीले कपड़े में चंदन रखकर मंदिर में दान करें।
वृष राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
वृष राशि:- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, )
आपके परिवार के सदस्यों की उम्मीदें आपसे बढ़ेंगी। स्वाभाव में विनम्रता बनाए रखें। आज औ कैसे बोलते हैं, कैसा व्यवहार करते हैं, यह बात महत्वपूर्ण रहेगी। आज मित्रों के कारण घर में माहौल बिगड़ सकता है।
करियर:- दफ्तर में आपके नीचे काम कर रहे लोगों से सहयोग मिल सकता है। काम अधिक रहेगा। आपके प्लान्स से अधिकारी वर्ग खुश हो सकता है।
हेल्थ:- तनाव से बचें अन्यथा कोई पुराना रोग भी हावी हो सकता है। चोट जैसी घटना से सावधान रहें।
लव लाइफ:- अपने संबंधों के लिए आज आपको स्वयं कोशिश करनी होगी। नए लोगों से मिलें तो खुलकर सामने न आएं।
उपाय:- खाने के बाद थोड़ी गुड़ खाएं।
मिथुन राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
मिथुन राशि:- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आपको आज आपके पसंद के काम करने हैं, जिनसे आपको खुशी मिलती हो। जो योजनाएं बना रखी थीं, उनके पूरे होने के आसार हैं। आज आप चीज़ों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। कुछ प्रिय लोगों से मनमुटाव हो सकता है।
करियर:- नौकरी में विवाद की संभावना है लेकिन व्यापार के लिए सामान्य समय है। छात्रों के लिए अच्छा दिन है।
हेल्थ:- आज छोटी सी लापरवाही भी महंगी पड़ सकती है, अपना अच्छे से ख्याल रखें।
लव लाइफ:- पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आप दोनों करीब आएंगे।
उपाय:- किसी कन्या को इत्र दान करें।
कर्क राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
कर्क राशि:- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपको अपने आसपास के लोगों से थोड़ा नर्मी से पेश आना होगा। आज मन में जिज्ञासा अधिक रहेगी। कोई काम आपके पक्ष में होता जा रहा है। आप पर कोई आरोप लगाया जा सकता है। अपने दिल की बात किसी से न कहें।
करियर:- छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा लेकिन दिन कोई बड़ी सफलता नहीं देगा। निवेश के लिए समय सही नहीं है।
हेल्थ:- आज कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी लेकिन लगातार होने वाली कू चीज़ मूड खराब कर देगी।
लव लाइफ:- आज लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
उपाय:- किसी भी प्लास्टिक मनी का उपयोग सावधानी से करें।
सिंह राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
सिंह राशि:- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप आज बिगड़े हुए हालातों पर नियंत्रण कर लेंगे। मन में जो विचार आ रहे हैं, उनमें से सही-गलत पहचानकर अमल करें। लोगों को संतुष्ट करने में सफल हो सकते हैं। आज कई लोगों को आपसे ईर्ष्या होगी।
करियर:- आज दोस्तों के कारण थोड़ा हल्का महसूस हो सकता है अन्यथा काम को लेकर अकेला महसूस करेंगे।
हेल्थ:- यात्रा करने से सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।
लव लाइफ:- आज आपका प्यार एक कदम आगे बढ़ेगा।
उपाय:- कच्चे दूध में पानी मिलाकर तिलक करें।
कन्या राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके अपनों से बिगड़े हुए संबंध आज सुधर सकते हैं। धैर्य न खोएं क्योंकि आगे बढ़ने के अवसर आपको भी मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आप गलतफहमियों से बचें।
करियर:- व्यापार में रिस्क लेने से बचें। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
हेल्थ:- आज मन शांत रहने से सेहत भी नार्मल रहेगी।
लव लाइफ:- विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज नया प्यार मिलने की उम्मीद है।
उपाय:- दलिया का सेवन करें।
तुला राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
तुला राशि:- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका मूड आज पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आज जिस काम में खुशी मिलेगी, वही करेंगे। प्रगति के अवसर हाथ से न जाने दें। दूसरों की योजनाओं में अपनी टांग न अड़ाएं।
करियर:- छात्रों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर नए काम और नई ज़िम्मेदारियाँ मिलेंगी।
हेल्थ:- स्वास्थ्य में पहले से सुधार होने के आसार हैं।
लव लाइफ:- साथी के साथ किसी सामाजिक स्थान पर घूमने जाएं।
उपाय:- मनी प्लांट में पानी लगाएं।
वृश्चिक राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
वृश्चिक राशि:- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपनी बुरी स्थितियों पर काबू पाने की कोशिश करें। आपकी किस्मत के सितारे आज चमकते हुए रहेंगे। दिल से किए गए प्रयास रंग लाएंगे। रोमांस के मौके मिलेंगे। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।
करियर:- आज आपकी मेहनत और भाग्य के बल पर कई काम पूरे हो जाएंगे।
हेल्थ:- मौसमी बीमारियों से विशेष सावधानी बरतें।
लव लाइफ:- धैर्य के साथ बातचीत करते हुए अपने मनमुटाव सुलझा लें। साथी से कोई तोहफा मिल सकता है।
उपाय:- घर में जो पानी की टंकी है, उसमें एक पीला फूल डालकर रखें।
धनु राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
धनु राशि:- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आपको आज परिश्रम करने में आनंद आएगा। वैभवशाली लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। कोई अनजान व्यक्ति जीवन में आएगा जिससे मिलना फायदेमंद होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक मसले काम में बाधा उत्पन्न करेंगे।
करियर:- छात्रों के लिए अच्छा समय है, मन न हो तब भी पढ़ाई करें। मेहनत करते रहें, सफलता प्राप्त होगी।
हेल्थ:- जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
लव लाइफ:- अपने लाइफ पार्टनर को रूठने न दें, उसकी भावनाओं को आहत न होने दें।
उपाय:- जहाँ घर का धन रहता हो, वहां माँ लक्ष्मी का ध्यान करते हुए कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं।
मकर राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
मकर राशि:- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस समय याआप सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हैं, इसका भरपूर लाभ उठाएं। भविष्य के लिए लाभदायक योजनाएं बनाएंगे। शादीशुदा लोगों के लिए अच्छा समय है। उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं तो सुलझे हुए उलझ भी सकते हैं। पैसे को लेकर किसी के साथ विवाद हो सकता है।
करियर:- यह समय थोड़ा तनाव भरा है, पैसे के लेन-देन से बचें। उच्च पद पर आसीन लोगों से दिक्कतें हो सकती हैं।
हेल्थ:- हड्डी और नस संबंधित परेशानी हो सकती है। पुराने रोग अभी ठीक नहीं हुए हैं।
लव लाइफ:- पार्टनर साथ देने के लिए तैयार है, आप भी बातों को दिल से लगाकर न बैठें।
उपाय:- केसर या केसर से निर्मित वस्तुएं मंदिर में चढ़ाएं।
कुम्भ राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
कुम्भ राशि:- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके लिए अपने अतीत की बुरी यादों से बाहर आना ज़रूरी है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कई मामले पक्ष में होने से खुशी होगी। आज व्यर्थ खर्चा हो सकता है।
करियर:- कुछ छात्रों को सामान्य तो कुछ को सामान्य से अधिक सफलता मिलेगी। काम में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
हेल्थ:- पेट खराब रहेगा और कमजोरी रहेगी।
लव लाइफ:- बीती बातें न करें अन्यथा गलतफहमियां पनपेंगी।
उपाय:- एक सिक्का और एक बादाम जल में प्रवाहित करें।
मीन राशि:- शुक्रवार 31 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
मीन राशि:- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज किसी ऐसे इंसान से सहयोग मिलेगा जिससे उम्मीद भी नहीं की होगी। आप रिस्क उठाने के लिए भी तैयार हैं। संतान पक्ष की ओर से कुछ अच्छा सुनने को मिलेगा। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आपका डोमिनेटिंग नेचर आपके लिए समस्या बन जाएगा।
करियर:- अध्ययन की उपयोगी सामग्री मिलने से पढ़ाई में मन लगेगा। कार्यस्थल पर आपकी समझदारी आपका फायदा कराएगी।
हेल्थ:- पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
लव लाइफ:- आज आपका कोई राज़ साथी के सामने आ सकता है, सतर्क रहें।
उपाय – लाल रंग का धागा हनुमान जी को चढ़ाएं।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453