आज का राशिफल:- रविवार 13 दिसम्बर 2020 का राशिफल
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

मेष राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि:- आपको आज कई नए काम सीखने को मिलेंगे। जीवन में आ रहे बदलाव सकारात्मक होंगे, इनको लेकर व्यथित न हों। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालेंगे। ध्यान रखें कि बिना सोचे बोलना मूर्खता की निशानी होती है। काम और परिवार में संतुलन बनाए रखना मुश्किल होगा।
करियर:- काम अधिक रहेगा जिस वजह से टेंशन हो सकती है। छात्रों के लिए सामान्य दिन है।
हेल्थ:- वाहन से सावधानी अपेक्षित है।
लव लाइफ:- साथी के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा।
उपाय:- हनुमान जी को पान में इलाइची और लौंग रखकर अर्पित करें।
वृष राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, )
वृष राशि:- आपको अपने आसपास से कहीं सहायता मिल सकती है, परिश्रम से जी न चुराएं। धन संबंधी समस्याओं के समाधान मिलेंगे। जिस मौके का इंतज़ार था, वो मिल सकता है। अनिच्छा से कुछ काम करेंगे जिसका असर आपके रोज़मर्रा के कामों पर भी पड़ेगा।
करियर:- विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर भी व्यस्तता रहेगी।
हेल्थ:- अपना ध्यान रखें, पुराने रोग हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। तनाव और थकान भी होगी।
लव लाइफ:- कुछ अच्छे और प्यार भरे बदलावों का समय है।
उपाय:- मक्के का आटा गाय को खिलाएं।
मिथुन राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) –
मिथुन राशि:- आपको आपके मन के भाव अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। किसी चीज़ की नई शुरुआत होने की संभावना है। कुछ संबंधों में आज आर या पार का फैसला हो जाएगा। भावनात्मक रूप से मज़बूत रहेंगे। किसी और के भरोसे छोड़े हुए काम अधूरे पड़े रह जाएंगे।
करियर:- करियर के लिहाज़ से आज का दिन अच्छा है। नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। पढ़ाई के लिए भी समय अच्छा है।
हेल्थ:- नींद न आना और आलस न छूटना, इन समस्याओं से परेशान रहेंगे।
लव लाइफ:- आज आपकी केमिस्ट्री कमज़ोर रहेगी। भावनात्मक मेल न होने से अगर साथी किसी बात को इग्नोर करे तो बुरा न मानें।
उपाय:- गणेश भगवान को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि:- आपकी सोची हुई कुछ योजनाएं पूरी हो सकती हैं। सामने नए मौके आते दिखेंगे, उन्हें हाथ से न जाने दें। संतान की ओर से कष्ट कम होगा। दूसरों के प्रति मन में कोई गलत भाव न रखें। भविष्य के चिंतन में डूबे रहेंगे।
करियर:- आर्थिक रूप से अच्छा दिन है। कॉमर्स के छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ:- कमर के नीचे वाले हिस्से में कोई रोग होने की संभावना है।
लव लाइफ:- आज आपका साथी ओसे प्रभावित होगा। विपरीत लिंग आपकी ओर आकर्षित होगा।
उपाय:- बादाम को दूध में डालकर पिएं।
सिंह राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि:- आपका व्यवहार आज आपके लाभ के लिए ज़िम्मेदार होगा। दूसरों की मदद से लक्ष्य की ओर अग्रसित रहेंगे। आज आपमें नेतृत्व के गुण उजागर होंगे। काम में पूरी तरह ध्यान नहीं लग पाएगा और कुछ काम अधूरे रह जाएंगे।
करियर:- मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा लेकिन दिन सामान्य रहेगा।
हेल्थ:- मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से थके रहेंगे।
लव लाइफ:- कुछ लोगों को उपहार मिल सकता है। आप किसी उधेड़-बुन में लगे रहेंगे।
उपाय:- दूध का सेवन करें।
कन्या राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि:- आज आपके मन में नई-नई युक्तियां आती रहेंगी। कुछ नया करने की सोच रहे हैं जिससे मन में उमंग बनी रहेगी। आज परिवार के कुछ मसलों पर ध्यान लगाएंगे। सुस्ती बनी रहेगी।
करियर:- जो काम सोचे हैं, उन्हें अपने बल पर पूरा कर लें। आपके विरोधी बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। छात्रों को कोई कठिन काम करना पड़ेगा।
हेल्थ:- गले में कोई परेशानी या पानी से होने वाले रोग आपके लिए समस्या बनेंगे।
लव लाइफ:- वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी लेकिन अविवाहित जोड़ों को सावधानी से आगे बढ़ने होगा।
उपाय:- चायपत्ती को उबालकर गमले में डालें।
तुला राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि:- आपके लिए आज ज़रूरी फैसले निपटाने का अच्छा मौका है। मन का तनाव खत्म होगा। अपने काम की तारीफ सुनेंगे। परिवार के साथ समय बिताएं। आज अधिक भागदौड़ से परेशानी हो सकती है।
करियर:- आज कार्यस्थल पर जान-पहचान के लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। छात्रों के लिए सामान्य दिन है।
हेल्थ:- आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा, किसी पुरानी समस्या से आराम मिलेगा।
लव लाइफ:- आज आपका साथी के साथ घूमने की योजना बनेगी। विवाद सुलझा लें तो रिश्तों में मज़बूती आएगी।
उपाय:- विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति को खट्टी-मीठी चीज़ें खिलाएं।
वृश्चिक राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि:- आपके लिए अपनी सोची हुई योजनाएं पूरी करने का दिन है। नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। दिन का आरंभ अच्छा रहेगा। आज खर्चे बढ़ सकते हैं।
करियर:- कमाई की दृष्टि से अच्छा दिन है। कुछ विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी तो कुछ तनाव में भी रहेंगे।
हेल्थ:- आँखों के रोगों से सावधान रहें। शरीर टूटा-टूटा लगेगा।
लव लाइफ:- आज आप हर चीज़ अपने नियंत्रण में चाहेंगे।
उपाय:- घर से बाहर निकलें तो गुड़ या पेङा खा लें।
धनु राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि:- आपको आज अपने कर्तव्यों का बोध होगा। अपने ऊपर विश्वास रखें। आज ज़रूरी मीटिंग्स हो सकती हैं। आज किसी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। आज विवादों से बचने के लिए नपे-तुले शब्दों से मिलें।
करियर:- छात्रों के लिए सफलता का दिन। कार्यस्थल पर ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, इसीलिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभदायक मौके हाथ से न जाने दें।
हेल्थ:- सर भारी और मन बोझिल रहेगा।
लव लाइफ:- आज कोई अनजान भय मन में रहेगा और पुरानी बातों पर विवाद हो सकते हैं।
उपाय:- अपने गुरु के नाम से गरीबों को पैसा दान दें और यदि कोई गुरु न हो तो किसी कन्या के नाम से दे,
मकर राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि:- आप आज पारिवारिक मसलों पर ध्यान देंगे। पुराने कार्यों को आज समय से निपटा लें। अपने बल पर किए गए कार्यों से आपको ही फायदा होगा। व्यापारी वर्ग सहजता से सफलता प्राप्त कर सकता है। जिस बात का ज्ञान न हो, उसे न करें।
करियर:- आज कार्यस्थल पर बाधाएं आएंगी। स्टूडेंट्स को कठिन विषय में परेशानी होगी लेकिन सरल विषय आसानी से पढ़ लेंगे।
हेल्थ:- छोटी-मोटी परेशानी के अलावा कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी।
लव लाइफ:- आज साथी रूठ जाए तो अपने आपे से बाहर हुए बिना उसे मनाएं। गंभीर बातें न करके हल्की-फुल्की बातें करें।
उपाय:- तिल, जौ और चावल किसी मंदिर में दान करें।
कुम्भ राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
कुम्भ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुम्भ राशि:- आपके लिए आज सामाजिक जीवन में कई संभावनाएं हैं। दिल से प्रयास करें तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बातों को लेकर सेउरिटी बढ़ेगी। व्यर्थ के विचारों से काम की गति पर फर्क पड़ेगा।
करियर:- किछात्रों को शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न होने से मानसिक तनाव हो सकता है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है। अटके हुए काम पूर्ण करने के लिए प्रयास करें।
हेल्थ:- आँखों को लेकर सतर्क रहें।
लव लाइफ:- अपनी भावुकता पर काबू करें। साथी से सोच-समझकर बात करें।
उपाय:- लेदर का पर्स या बेल्ट अपने किसी अपोज़िट जेंडर के दोस्त को उपहार में दें।
मीन राशि:- रविवार 13 दिसम्बर को कैसा रहेगा आप का दिन,
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि:- आप को आज परिश्रम करते रहना है, लाभ मिलेगा। खास लोगों से अपनी गतिविधियों के लिए सलाह लेंगे। उतावले न हों, इच्छा पूर्ति का समय पास ही है। भाग्य के सहारे कई काम पूरे करेंगे। प्रोपर्टी के मामले में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
करियर:- छात्रों का भाग्य आज उनका साथ देगा। कार्यस्थल पर सावधानी से काम करें ताकि किसी भी षड्यंत्र से बच सकें।
हेल्थ:- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
लव लाइफ:- एक दूसरे के साथ समय बिताएं, इससे प्यार और विश्वास बढ़ेगा।