आज का राशिफल:- रविवार 26 जुलाई 2020 का राशिफल
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

मेष राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
मेष राशि:- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ,
रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आज आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें अपने कामकाज ज्यादा बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। आपकी योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। पराक्रम में वृद्धि के साथ प्रारम्भ होगा, अपेक्षित लाभ की ओर आपको ले जाएगा। भाग्य वृद्धि के योग हैं परन्तु कुछ व्यवधान और अनावश्यक झंझटों से मन खिन्न रहेगा।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य विकार से बचने के संकेत ग्रह-नक्षत्रों से प्राप्त हो रहे हैं।
व्यवसाय:- व्यवासायिक मामलों में आलस्य त्यागकर परिश्रम से किए गए कार्य पूरे एवं सफल होंगे।
यात्रा:- निकट दूर की छोटी-मोटी यात्राऐं लाभदायक रहेंगी।
शिक्षा:- विद्यार्थियों को मामूली प्रयत्न करते ही अभीष्ट की सिद्धि हो जाएगी।
उपाय:- मेष राशि वाले हनुमान चालीसा का पाठ एवं हनुमत उपासना करें तो उनके सभी कार्य बनेंगे।
वृष राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
वृष राशि:- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो,
आज आपका मन उत्सव और उत्साह में केंद्रित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत होंगे। नया काम शुरू करने के बजाए, पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। जीवनसाथी से आपको कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे।पराक्रम में वृद्धि के भी प्रबल संयोग हैं। अनावश्यक वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें, कोई व्यक्ति बिना बात के आपके उपर आरोप लगा सकता है।
स्वास्थ्य:- वृष राशि वालों विशेष सतर्कता रखनी होगी।
व्यवसाय:- धन-लाभ एवं सफलता आपका इंतजार कर रहे हैं, कर्म करते जाएं, भाग्य आप पर मेहरबान है।
शिक्षा:- भाग्य का मिला-जुला प्रभाव मिलेगा, संघर्षों में अधिकता रहेगी।
उपाय:- किसी साधु को तवा या अंगीठी दान करें तथा शिव मंदिर में दूध-दही का दान करें।
मिथुन राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
मिथुन राशि:- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा,
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं। आपका कोई काम जो काफी वक्त से अधूरा पड़ा है वो पूर्ण हो सकता है। पार्टनर आपकी हर बात समझने की कोशिश करेगा। किसी काम में वो आपकी सलाह भी ले सकते हैं। आज व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। इष्टद मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आलस्य के कारण कुछ कार्य अधूरे रह जाऐंगे, शत्रु धोखा देकर धन हानि करवाएगा, किसी के दबाव व बहकावे में न आऐं, अस्थाई आय स्त्रोत स्थाई में परिवर्तित होने का योग बन रहा है।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, चिन्ता करने की कोई जरूरत नहीं है।
व्यवसाय:- व्यापारिक दृष्टिकोण से अति उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा।
यात्रा:- रूके हुए कार्य बनेंगे, समीप दूर की यात्राऐं होंगी, बिगड़े कार्यों के एकाएक ही बन जाने से हर्ष की प्राप्ति होगी।
शिक्षा:- विद्यार्थियों लाभ अवश्य मिलेगा।
उपाय:- काले सुरमा तथा काले कपड़े में उड़द एवं मूंग रख कर दान करें तो कार्यों में आने वाले व्यवधानों से मुक्ति मिलेगी।
कर्क राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
कर्क राशि:- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो,
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। आपके काम के जीवन में चल रही एक बड़ी समस्या आखिरकार हल हो जाएगी, जिससे आपको बहुत राहत मिलेगी। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। संतान के साथ थोड़े विवाद होने की संभावना बन रही है। पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी। खुद पर ध्यान देंगे। पुराने विवाद नए सिरे से निबटाने होंगे अन्यथा हानि हो सकती है। सतर्क रहकर कार्य करने पर ही सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी।
स्वास्थ्य:- कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।
व्यवसाय:- व्यवसाय समय प्रतिकूल है, महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित रखें, लेन-देन के मामलों में पूरी सतर्कता बरतें, दूसरों के कार्यों में उलझने से व्यर्थ की परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट-चपेट के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।
शिक्षा:- विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ेगा।
उपाय:- बहते हुए जल में कोयला बहाऐं तो शुभ फल में बढ़ोत्तरी होगी।,
सिंह राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
सिंह राशि:- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे,
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। गुप्त शत्रु षड्यंंत्र करेगा। ऐसा लगता है कि प्रेमी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। एक दूसरे के मददगार बनें। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
शत्रुओं के षडयंत्र विफल होंगे, मन विचलित रहेगा, इष्ट मित्रों से धोखा या संकट हो सकत है।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
व्यवसाय:- व्यापार, व्यवसाय सितारा प्रबल है, स्थाई अथवा अस्थाई दोनों आयामों में लाभ के प्रबल योग हैं।
शिक्षा:- सिंह राशि के विद्यार्थियों को अनायास मतिभ्रम तथा दूसरों के झंझट में पड़कर समय नष्ट होगा।
उपाय:- मीठे तेल का दान करें, साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
कन्या राशि:- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो,
आज अचानक आपको अपने जीवन में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। परिवार में माता पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। श्री नमः शिवाय् मंत्र का 11 बार जप करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
पारिवारिक, आर्थिक, मानसिक सुख-शांति के साधन प्राप्त होंगे। अनावयक खर्च लेकर आएगा, जिससे मन खिन्न रहेगा।
स्वास्थ्य:- अपने परिवार में सभी के स्वास्थ के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय:- व्यवसाय के संदर्भ में हुए कार्यों को क्रियान्वित करने का प्रयास तेज कर दें।
शिक्षा:- कन्या राशि वालों को शिक्षा में सफलता तथा किसी प्रिय व्यक्ति से लाभ मिलेगा।
उपाय:- शनि मंदिर में शनि देव का तेल से अभिषेक करें तथा शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
तुला राशि:- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते,
प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात से आपका मन हर्षित होगा। अच्छे दिनों की ओर बढ़ने लगे हैं। कोई बड़ी समस्या नहीं है। शैक्षणिक मोर्चे पर सोचा हुआ सब कार्य पूरा होगा। परिवार में मस्ती भरा माहौल रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। आप किसी काम में बहुत हद तक व्यस्त हो सकते हैं। अपनी जरूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी।
सर्वदा अनुकूल है, शुरू के चार दिनों में दूरस्थ स्थान से किसी प्रकार के शुभ समाचार प्रापत होने के कारण मन में उत्साह और उमंग की वृद्धि होगी, सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य:- तुला राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा।
व्यवसाय:- व्यवसाय, व्यापार में गणमान्य व्यक्तियों का अचानक प्राप्त सम्पर्क भविष्य की लाभदायक योजना को क्रियान्वित करने में सहायक होगा।
यात्रा:- व्यापारिक यात्राऐं सफल होंगी।
शिक्षा:- विद्यार्थियों को अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।
उपाय:- लोहे के बर्तन में तेल भर उसमें अपना चेहरा देखकर तेल सहित बर्तन दान करें तथा सूखे नारियल नदी में प्रवाहित करें।
वृश्चिक राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
वृश्चिक राशि:- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू,
सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। सतर्कता और संयम के साथ कार्य करने का संकेत दे रही है, वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाऐं। धार्मिक कार्यों में रूचि बड़ेगी, कार्य की व्यस्तता रहेगी जो लाभ अवश्य प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य:- ग्रह-नक्षत्रों की प्रतिकूलता रहेगी वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी।
व्यवसाय:- व्यवसाय या आजीविका सम्बन्धी परिवर्तन से प्रसन्नता होगी, आत्मविश्वास एवं साहसिक कार्यों से प्रसन्नता होगी।
यात्रा:- सभी यात्राऐं स्थगित करें।
शिक्षा:- विद्यार्थियों के लिए यह दिन संघर्षपूर्ण रहने वाला है।
उपाय:- हनुमत आराधना अवश्य करें।
धनु राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
धनु राशि:- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे,
आज बेवजह नकारात्मकता रहेगी। शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है। भाग्यवश कोई काम बन सकता है। अचानक परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। आपका जीवन तेजी से प्रगति करेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। उतना ही काम करें, जितनी जरूरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। अहंकार और कटुता त्यागकर शत्रुओं से सुलह कर लें। कुछ ठीक रहेगा, प्रियजन से मुलाकात होगी तथा लाभ भी प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। समय के अनुसार कार्य करें तो लाभ अवश्य प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य:- धनु राशि वाले अपनी संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
व्यवसाय:- व्यापार को लेकर भावुकता बनाए रखने से पीड़ा होगी, लाभ मार्ग अवरूद्ध रहने के कारण चिन्ता बनी रहेगी। जैसा चल रहा है, चलने दें।
यात्रा:- वाहन सावधानीपूर्वक चलाऐं, यात्रा स्थगित कर सकते हों,
शिक्षा:- धनु राशि वाले विद्यार्थियों के जहां कार्य बनेंगे, वहीं मन में अप्रसन्नता का भाव रहेगा।
उपाय:- तिल के तेल का दान करें
मकर राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
मकर राशि:- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी,
कार्यक्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे। कारोबार में इज़ाफा होगा। साझेदारी में समस्या आ सकती है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जॉब में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी, लेकिन इतनी बुरी भी नहीं कि आपको कोई परेशानी हो। आप कोई चीज कहीं रखकर भूल सकते हैं। किसी न किसी से वाद-विवाद की स्थिति बनी रहेगी, विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपको कष्ट पहुंचाने का मौका ढूंढं रहें हैं। विशेष सावधानी के साथ ऐसे लोगों से सावधान रहें।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, कोई रोग हो तो अनदेखा न करें।
व्यवसाय:- व्यापारिक, शारीरिक, सामाजिक दृष्टिकोण से अच्छा है, यह दिन।
शिक्षा:- विद्यार्थियों के लिए कार्य की व्यस्तता तथा मनोरंजन कार्यों में व्यतीत होगा।
उपाय- काले कपड़े का तिल सहित दान करें और जल में कोयला बहाएं। गरीब की सहायता करें।
कुम्भ राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
कुम्भ राशि:- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा,
आपके लिए दिन खास रहेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। चिढ़चिढ़ापन बना रहेगा। काम थोड़े विलम्ब और संघर्ष के साथ होंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में भी आपको सफलता मिल सकती है। अपना फोकस बनाए रखें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें। आप किसी छोटे से कोई नई बात सीख सकते हैं। यह दिन मनोवांछित फलों की वृद्धि करने वाला है। सामाजिक दायरे में आपका स्तर उंचा उठेगा तथा अधिकार सुख श्रेष्ठता एवं यश की वृद्धि भी होगी। समझ-बूझकर ही किसी व्यक्ति विशेष के साथ साझेदारी में हाथ बढ़ाऐं अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना निकट भविष्य में करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य:- कुम्भ राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
व्यवसाय:- कुम्भ राशि वालों को आजीविका अथवा व्यवसाय में आशातीत लाभ प्राप्त होगा।
शिक्षा:- कुम्भ राशि वाले विद्यार्थियों की कुछ समस्याऐं सुलझेंगी तथा कुछ परेशान करेंगी।
उपाय:- काली उड़द की दाल और तेल का दान करें।
मीन राशि:- रविवार 26 जुलाई को कैसा रहेगा आप का दिन,
मीन राशि:- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची,
आज आप दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। कोई इच्छा जिसका सपना आप लंबे समय से देख रहे हैं वो पूरी हो सकती है। खराब भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से कुटुम्बीजनों में परेशानी हो सकती है। पूंजी निवेश फिलहाल टाल दें। सामान्य लाभ होगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। नया दिन अचानक बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है। आप अपनी बात दूसरे लोगों के सामने स्पष्ट रूप से कह पायेंगे। आपके अनुकूल रहेगा, जहां शत्रुओं की चाल नाकाम रहेगी, वहीं आपके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा जाएगा। तत्परता से कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए समय सही है। चल-अचल सम्पति के क्रय-विक्रय से बचें।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य विकार, अनावश्यक वाद-विवाद एवं अन्य समस्याओं से मन संकुचित रहेगा।
व्यवसाय:- व्यवासय, व्यापार, आजीविका के कार्यों में व्यवधान आ सकता है, अतः महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए कुछ समय का इंतजार करें।
उपाय:- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें तथा केसर का तिलक लगाएं, धार्मिक स्थल पर पीली चीजों का दान करें।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453