
अरविन्द
कटघोरा: इस बार कटघोरा नगर पालिका परिषद के चुनाव में वार्ड क्र 6 में त्रिकोणीय चुनाव की स्थिति देखने को मिल सकती है।अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस से राज जायसवाल और भाजपा से मुरली साहू को पार्षद की टिकट मिल सकती है।इन सबके बीच युवा उम्मीदवार अशोक रजक भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की फिराक में दिखाई दे रहे हैं।
देखा जा रहा है कि अशोक रजक की पकड़ वार्ड 6 में बेहद मजबूत है और छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रख चुके हैं।जरूरतमंद लोगों की सेवा करना वार्डवासियों की समस्याओं में अक्सर आगे रहकर अपना कर्तव्य बराबर निभाते रहे हैं।
चुकी कांग्रेस पार्टी से भी पार्षद के लिए राज जायसवाल का नाम सुनने को मिल रहा है जायसवाल जी भी कांग्रेस पार्टी के बेहद लोकप्रिय नेता हैं और वार्ड में इनकी पकड़ भी काफी मजबूत है। भाजपा की बात करे तो कयास ये लगाए जा रहे हैं कि मुरली साहू चुनावी मैदान में हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि वार्ड 6 में अशोक रजक का सिक्का जमा हुआ है जो कि दोनों उम्मीदवारों पर भारी पड़ सकता है।अब ये तो जनता ही तय करेगी आखिर वार्ड का पार्षद किसको होना चाहिए।